रांची CITY

YBN University में 20 कारीगरों के लिए Entrepreneurship Development Programme का शुभारंभ

हस्तशिल्प क्षेत्र में उद्यमिता, कौशल विकास एवं आजीविका सृजन पर जोर

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
YBN University में 20 कारीगरों के लिए Entrepreneurship Development Programme का शुभारंभ - header image
YBN University में 20 कारीगरों के लिए Entrepreneurship Development Programme का शुभारंभ
रांची: YBN University में Eastern Regional Office, Office of the Development Commissioner (Handicrafts), Ministry of Textiles, Government of India के सहयोग से PC Artisans in Handicraft Sector के लिए 6 दिवसीय Entrepreneurship Development Programme (EDP) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में 20 कारीगर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों में उद्यमिता क्षमता विकसित करना, उनके कौशल को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं से जोड़ना तथा सतत आजीविका एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संदीप कुमार, Regional Director, Eastern Region (Kolkata), Office of the Development Commissioner (Handicrafts), Ministry of Textiles, Government of India रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री पुष्प राजन, Assistant Director, Office of the Development Commissioner (Handicrafts), Ministry of Textiles, श्री रामजी यादव, Founder, YBN Group तथा सुश्री शीमा सिंह, Secretary, Mother Assisting Innovation उपस्थित रहीं।
YBN University की ओर से प्रो. सत्यदेव पोद्दार, Vice-Chancellor, YBN University, सुश्री अंकिता यादव, CMD, YBN Group, सुश्री दीप्ति भार्गव, Registrar, YBN University एवं डॉ. आशीष सरकार, Director, IQAC की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा Office of the Development Commissioner (Handicrafts) की ओर से सुश्री सुदेशना रॉय, Handicraft Promotion Officer तथा श्री रोमित रॉय, Handicraft Promotion Officer भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय श्री प्रियरंजन कुमार पांडेय, Startup Coordinator, IIC द्वारा किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है, जबकि दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भोजनावकाश रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान Tribal Social Welfare Society एवं YBN University द्वारा आजीविका एवं कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर एक लघु वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पारंपरिक हस्तशिल्प को आधुनिक डिजाइन, बाजार एवं उद्यमिता से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। EDP के माध्यम से कारीगरों को केवल पारंपरिक कौशल तक सीमित न रखते हुए उन्हें उत्पाद विकास, बाजार की मांग, डिजिटल माध्यम, वित्तीय प्रबंधन और उद्यम संचालन की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का व्यापक उद्देश्य “Building Skills, Strengthening Livelihoods, Promoting Handicrafts” की भावना के अनुरूप कारीगरों को कौशल, ज्ञान और उद्यमिता के माध्यम से अधिक टिकाऊ आजीविका के अवसरों से जोड़ना है।