उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में JLKM करेगा राज्यव्यापी आंदोलन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में JLKM करेगा राज्यव्यापी आंदोलन - header image
JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में JLKM करेगा राज्यव्यापी आंदोलन
रामगढ़।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं न्यायोचित जांच की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देशानुसार आंदोलन को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
पटेल छात्रावास में इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय, जिला, प्रखंड, पंचायत पदाधिकारियों एवं सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।इस अवसर पर झारखंड के सभी 24 जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उसी के निमित रामगढ़ में भी किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी।पार्टी ने सभी केंद्रीय, जिला, प्रखंड, पंचायत पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों में समय पर उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।