उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में JLKM का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन:प्रयाग

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में JLKM का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन:प्रयाग  - header image
JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में JLKM का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन:प्रयाग
रामगढ़।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं न्यायोचित जांच की मांग को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के निर्देशानुसार आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से आज पटेल छात्रावास, रामगढ़ में JLKM रामगढ़ जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जबकि संचालन रवि महतो द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी 04 अगस्त को जिला मुख्यालय रामगढ़ में आयोजित होने वाले एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव साझा किए। सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर आंदोलन में शामिल कराने का संकल्प व्यक्त किया।

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में JLKM का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन:प्रयाग  - image 2


इस आंदोलन में पार्टी के केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारियों तथा सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक के दौरान आगामी आंदोलन की रूपरेखा, संगठनात्मक रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। JLKM ने राज्य के युवाओं, छात्रों एवं अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से इस आंदोलन में भाग लेकर निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और पारदर्शी जांच की मांग को मजबूत करें। इस बैठक मे मुख्य रूप से रवि कुमार महतो, पानेश्वर महतो, राजेंद्र बेदिया, मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, मुस्लिम अंसारी, मनोरंजन महतो,प्रयाग महतो, भारती कुशवाहा, सीता देवी, लालू महतो, संजय महतो, त्रिभुवन महतो, एमडी नौशाद, रवि ठाकुर, नरेंद्र कुमार, राजू बेदिया, अबू शम्मा, तुलेश्वर महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।