संथाल परगना
JPSC-JSSC धांधली, भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक के विरोध में एबीवीपी का आंदोलन तेज छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में तालझारी सहित पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री का पुतला दहन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

तालझारी: JPSC एवं JSSC की परीक्षाओं में कथित धांधली, भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले दो सप्ताह से छात्र लगातार धरना एवं भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जहां छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की उदासीनता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। जहां
मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान एबीवीपी के प्रदेश मंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। उधर इस कार्रवाई के विरोध में एबीवीपी ने पूरे झारखंड में सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
जहां प्रदेश एसएफएस सह संयोजक गौरव कुमार सुमन ने कहा कि झारखंड के छात्र अपनी मेहनत और वर्षों की तैयारी के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। यदि परीक्षा प्रक्रिया में धांधली, भ्रष्टाचार अथवा पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं तो इसका सीधा असर लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ता है। जहां ऐसे गंभीर विषय पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ छात्रों से संवाद करना चाहिए, न कि आंदोलन कर रहे छात्रों एवं छात्र नेताओं की आवाज को दबाने का प्रयास करना चाहिए। वही नगर मंत्री सौरव गुप्ता ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को चाहिए कि जेपीएससी जेएसएससी से संबंधित सभी शिकायतों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे तथा परीक्षा व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करें। आगे एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि झारखंड के छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। वही छात्रों की मांगों का समाधान होने तक परिषद लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी। और जल्द से जल्द सभी को रिहा किया जाए। इस मौके पर नगर सह मंत्री आशीष कुमार, मीडिया प्रमुख आलोक कुमार, जनजातीय प्रमुख अभिषेक टोप्पो, एसएफडी सह प्रमुख प्रीतम कुमार, अंशु ठाकुर, अंकुश कुमार, सोहन कुमार, विश्वजीत कुमार, मनोहर कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।