रांची CITY

विभावि के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से भेंट की

विभावि के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से भेंट की - header image
विभावि के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से भेंट की


हजारीबाग। सोमवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो चन्द्र भूषण शर्मा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में हो रही शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में में अवगत कराते हुए झारखंड में उच्च शिक्षा के विकास की रणनीति पर विचार - विमर्श किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के क्रम में कुलपति प्रो शर्मा ने अपनी पुस्तक ' शिक्षा, समाज और राजनीति ' भेंट की तथा हजारीबाग के के. बी. महिला महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित अंगवस्त्र प्रदान किया। छात्राओं द्वारा निर्मित व चित्रों से सज्जित अंगवस्त्र की भूरि - भूरि प्रशंसा मुख्यमंत्री ने की । मुख्यमंत्री ने छात्राओं के कार्यों को सराहते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए जो भी आवश्यकता होगी, किया जायेगा। छात्राओं को कपड़ा उपलब्ध कराने के साथ साथ उन पर चित्रांकन की कला को उन्नत बनाने का भी निर्देश दिया। कुलपति प्रो चन्द्र भूषण शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में दिसुम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर एक पीठ की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिसकी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सराहना की और कहा कि विभावि का यह प्रस्ताव गुरुजी के विचारों को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला साबित होगा। कुलपति प्रो शर्मा के इस प्रस्ताव को शीघ्र अमल में लाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसे शीघ्रातिशीघ्र कार्यरूप प्रदान किया जाए। कुलपति प्रो शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव को शीघ्र अमल में लाने के लिए की गई कार्रवाई के लिए उन्हें साधुवाद दिया है।