राष्ट्रीय
झारखंड के निजी इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट मामले का एनएचआरसी ने लिया संज्ञान
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के रामगढ़ जिले में एक निजी इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत और सात अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग के मुताबिक, 6 अप्रैल को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पहले पास के चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया और बाद में बेहतर उपचार के लिए रांची के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उपचार के दौरान एक घायल मजदूर की मौत हो गई। रिपोर्ट मे बताया गया कि यह घटना सुबह के समय तब हुई जब संयंत्र में काम चल रहा था। बताया जाता है कि तकनीकी खराबी या निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण भट्टी का तापमान अत्यधिक बढ़ जाने से विस्फोट हुआ।
आयोग ने रिपोर्ट में घायल व्यक्तियों के स्वास्थ्य की स्थिति, जांच और मृतक श्रमिक एवं घायल के परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण भी शामिल करने का आग्रह किया है।