गोला/मूरी
सोनडिमरा की ऐतिहासिक घूरती रथ यात्रा में शामिल हुईं विधायक ममता देवी, हाई मास्क लाइट का किया उद्घाटन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़ (गोला): गोला प्रखंड के सोनडिमरा में आयोजित ऐतिहासिक घूरती रथ यात्रा में रामगढ़ विधायक ममता देवी श्रद्धापूर्वक शामिल हुईं। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र के दिव्य रथ को खींचकर पूजा-अर्चना की तथा भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक ममता देवी ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को घूरती रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और भाईचारे का वातावरण बना रहे।
इस अवसर पर विधायक निधि से स्थापित हाई मास्क लाइट का फीता काटकर उन्होंने विधिवत उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि हाई मास्क लाइट के चालू होने से रथ मेला परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षभर बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इससे श्रद्धालुओं, स्थानीय ग्रामीणों एवं मेले में आने वाले हजारों आगंतुकों को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सुरक्षा और जनसुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।\ कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए विधायक ममता देवी का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकास एवं जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।