गोला/मूरी

डुमरी विधायक जयराम महतो ने गोला में समर्थकों से की मुलाकात

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
डुमरी विधायक जयराम महतो ने गोला में समर्थकों से की मुलाकात - header image
डुमरी विधायक जयराम महतो ने गोला में समर्थकों से की मुलाकात
रामगढ़ (गोला): रांची से डुमरी जाने के क्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो गोला पहुंचे, जहां उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक जयराम महतो ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संतोष चौधरी, अशोक चक्रपाणि, मुख्तार अंसारी, रवि कुमार ठाकुर, रामधन करमाली, प्रकाश ठाकुर, डब्लू महतो, चमेली महतो, नेपाल महतो, जयनंदन महतो एवं रॉबिन महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक के आगमन को लेकर गोला में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।