रामगढ़
स्वच्छता कार्यक्रम में समाजशाही कमल बगड़िया को सम्मानित किया गया
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़। छावनी परिषद द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान -श्रमदान के अंतर्गत स्वच्छ रामगढ़ सुंदर रामगढ़ की कल्पना को साकार करने हेतु सुभाष चंद्र बोस क्रीडा स्थल, फुटबॉल मैदान छावनी परिषद में स्वच्छता कार्यक्रम में भागीदारी हेतु माननीय ब्रिगेडियर साजेश बाबू पी जी कमांडर पंजाब रेजीमेंट सेंटर रामगढ़ सह अध्यक्ष छावनी परिषद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक माननीय ममता देवी एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी सीईओ छावनी परिषद , माननीय विवेक सिंह रामगढ़ की उपस्थिति में उनके कर कमलों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर कमल बगडिया को सम्मानित किया गया। पूर्व में भी स्वच्छता दूत के रूप में जिला स्तरीय एवं कैंटोनमेंट बोर्ड के सानिध्य में जयंत सिन्हा के द्वारा सम्मानित किया गया था। नगर परिषद रामगढ़ के द्वारा स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया था।