रामगढ़

इनर व्हील क्लब ने सदर अस्पताल में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
इनर व्हील क्लब ने सदर अस्पताल में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - header image
इनर व्हील क्लब ने सदर अस्पताल में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रामगढ़।विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा आज सदर अस्पताल, रामगढ़ में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं एवं माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा माताओं को सही जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित गर्भवती एवं धात्री माताओं को जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान शुरू करने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्तनपान से जुड़े सामान्य भ्रमों का निराकरण भी किया गया। विश्व स्तनपान सप्ताह प्रत्येक वर्ष 1–7 अगस्त को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की पदाधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माँ और स्वस्थ शिशु हैं। स्तनपान न केवल शिशु के संपूर्ण पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता कोवो बढ़ाता है, बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जागरूकता सामग्री वितरित की गई तथा माताओं से स्तनपान को अपनाने और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया।मौके पर क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर,शर्मिष्ठा दत्ता,नीरू साहनी,रंजू अरोड़ा, जसमीत सोनी, हरमीत कौर आदि सदस्या मौजूद थी