उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
टंडवा घटना पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया दौरा, शांति और निष्पक्ष जांच की मांग
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने मंगलवार को चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव, मगहिया टोला का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और घटनास्थल का जायजा लिया। उनके साथ महानगर अध्यक्ष हुसैन खान, महासचिव अरशदुल कादरी तथा तौकीर अख्तर भी उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान मंजूर अंसारी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा प्रशासन एवं संबंधित डीएसपी से बातचीत कर जनता की उचित मांगों के समाधान का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
गौरतलब है कि सोमवार शाम एक नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद मंगलवार को उसके वापस लौटने पर उसने 25 वर्षीय मोहम्मद इमरोज पर अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल इमरोज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
इस घटना पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने स्पष्ट कहा कि कानून को हाथ में लेना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है और दोषी को न्यायालय के माध्यम से ही दंड मिलना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने मांग की कि पीड़िता को शीघ्र न्याय एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
साथ ही प्रशासन से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की गई। प्रदेश कांग्रेस ने पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए निष्पक्ष जांच जारी रखने की उम्मीद जताई।