गोला/मूरी
आरटीसी स्कूल में विद्यार्थियों के बीच हुआ साइकिल वितरण
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

मुरी: प्रखंड क्षेत्र के आरटीसी स्कूल,सिंगपुर में बुधवार को विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आरवी एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित साइकिल योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ बांसारुली पंचायत के मुखिया लालू उरांव ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर किया।मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध होने से विद्यालय आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और उनकी पढ़ाई में नियमितता आएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की योजनाएं अत्यंत उपयोगी हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों का समय बचेगा और उनकी विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी।अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।