रामगढ़
मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग में बी.एड. प्रशिक्षुओं को भावभीनी विदाई
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़। मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजूलिया रामगढ़ में बुधवार को बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह का सफल संचालन बी.एड. सत्र 2025–27 की छात्राएँ बिंदु कुमारी एवं जीनत परवीन ने किया।इस अवसर पर प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, संगीत, समूहगान, कविता-पाठ तथा मनोरंजक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक और भावनात्मक बना दिया। प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया।अपने संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद किशोर ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से जीवन में ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए एक आदर्श शिक्षक बनने का आह्वान किया। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफल एवं जिम्मेदार शिक्षक बनने की शुभकामनाएँ दीं।समारोह के अंत में विदाई ले रहे प्रशिक्षुओं को स्मृति-चिह्न स्वरूप पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। भावुक माहौल के बीच सभी ने महाविद्यालय में बिताए गए अविस्मरणीय पलों को याद किया तथा एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद किशोर, प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा, रतन शर्मा, डॉ. बिंदु कुमारी, डॉ. अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार दांगी, हरिश्चंद्र साहू, रूणा मित्रा, नोरीन स्वाति कुजूर, सुगापति मरांडी, गुलशन कुमार, स्वाती कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, नीतू कुमारी एवं जितेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।