रामगढ़

मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित - header image
मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
रामगढ़।। मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजूलिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के अंतर्गत मंगलवार को महाविद्यालय के‌ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अंजनी कुमारी के निर्देशन में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बी.एड. के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा, प्राचार्य महोदय डॉ. आनंद किशोर , रतन शर्मा, डॉ. बिंदु कुमारी, डॉ.अंजली कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी ,आकाश कुमार चौबे ,कृष्ण कुमार दांगी, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता,रूणा मित्रा, नोरीन स्वाति कुजूर, सुगापति मरांडी, हरिश्चंद्र साहू,गुलशन कुमार, स्वाती कुमारी, प्रियंका अग्रवाल एवं नीतू कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।