दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
लोहरदगा में विहिप की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक संपन्न, धनबाद महानगर में नए दायित्वों की घोषणा
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

लोहरदगा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की दो दिवसीय झारखंड प्रांतीय कार्यसमिति बैठक का समापन रविवार को लोहरदगा में हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विवाह के वास्तविक संस्कारों से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कई युवा केवल जयमाला को ही विवाह मान लेते हैं, जबकि सात फेरे और वैदिक संस्कारों के महत्व को समझना और उनका पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिवार के बड़े-बुजुर्ग और अभिभावक युवाओं में संस्कार विकसित करने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में पीछे रह गए हैं। इसके कारण युवाओं में सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों से दूरी बढ़ रही है। उन्होंने विहिप कार्यकर्ताओं से सत्संग, साप्ताहिक मिलन, धार्मिक अनुष्ठानों तथा भारतीय इतिहास एवं सनातन परंपराओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
अम्बरीश सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य सनातन धर्म एवं सनातनी समाज की रक्षा और संरक्षण है। उन्होंने गौ संरक्षण को भी संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताते हुए कहा कि गौ माता की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
बैठक को संबोधित करते हुए नव नियुक्त बिहार-झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे समाज के अपरिचित लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें संगठन से जोड़ें तथा परिषद की कार्यपद्धति और उद्देश्यों से परिचित कराएं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सदैव जमीनी स्तर पर सेवा और संगठन विस्तार के लिए कार्य करती रही है।बैठक के अंतिम दिन विभिन्न जिलों एवं आयामों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। धनबाद महानगर में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए लंबे समय से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे दीपक मंडल को झारखंड प्रांत मंदिर-अर्चक एवं पुरोहित आयाम का सह-प्रमुख बनाया गया। इसके अलावा अमित अग्रवाल को उपाध्यक्ष, संतोष साव को कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता उदय कुमार भट्ट को विधि प्रकोष्ठ प्रमुख, दिलीप कुमार श्रीवास्तव को प्रचार-प्रसार एवं आईटी सेल का दायित्व सौंपा गया। वहीं मिथिलेश महतो को विभाग संगठन मंत्री तथा गणेश राय को धनबाद ग्रामीण जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।दो दिवसीय बैठक में केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह, बिहार-झारखंड क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप सिंह, धर्माचार्य प्रमुख बीरेंद्र बिमल, क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र साहू, झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, प्रांत मंत्री एवं बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो, मार्गदर्शन मंडली संयोजक चैतन्य स्वामी श्रीकृष्ण ब्रह्मचारी, सह मंत्री मनोज पोद्दार, रामनरेश सिंह तथा लोहरदगा जिला अध्यक्ष रीतेश कुमार सहित झारखंड प्रांत के 24 जिलों से विभिन्न आयामों के लगभग 300 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।