उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

सुमित अग्रवाल हत्या काण्ड में और दो लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
सुमित अग्रवाल हत्या काण्ड में और दो लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल  - header image
सुमित अग्रवाल हत्या काण्ड में और दो लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल
रामगढ़।सुमित अग्रवाल हत्या काण्ड के संबंध में रामगढ़ थाना काण्ड सं0-205 / 2026 दिनांक-
29.07.2026 धारा-103 (1) / 3 ( 5 ) बी0एन0एस0-2023 दर्ज कर गठित SIT के द्वारा अनुसंधान के क्रम में मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर काण्ड में संलिप्त एक अपराधकर्मी सुरज कुमार दास उर्फ छोटू, पे० - स्व० कृष्णा नंदन दास उर्फ सरकार दास, सा० - न्यू कॉलोनी बगीचा, थाना + जिला - रामगढ़ को गिरफ्तार कर दिनांक – 01.08.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।काण्ड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में काण्ड में संलिप्त अन्य 02 अपराधकर्मी सह मुख्य साजिशकर्ता 1. सुमित कुमार सोनी 2. अभिषेक कुमार साव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बुलेट मोटर साईकिल को विधिवत् जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। काण्ड अनुसंधान अन्तर्गत है । काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम सुमित सोनी उम्र 23 वर्ष पे० - दशरथ प्रसाद सोनी, न्यू कॉलोनी बगीचा, थाना + जिला - रामगढ़,अभिषेक कुमार साव उम्र-25 पे० अरूण साव, न्यू कॉलोनी बगीचा, थाना + जिला - रामगढ़।बरामदगी चाकू – 02 पीस। बुलेट मोटर साईकिल नं0-JH-24P-4489 छापामारी दल में शामिल अकरम रजा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), रामगढ़, पु०नि० नवीन प्रकाश पाण्डेय, पु०नि० - सह - थाना प्रभारी, रामगढ़।
पु०अनि० मंजेश कुमार, पु०अ०नि० सुमंत कुमार राय, पु०अ०नि० बिरबल हेम्ब्रम,पु०अ०नि० विकाश कुमार, पु०अ०नि० मनीष कुमार सिंह,
पु०अ०नि० जॉनी कुमार, पु०अ०नि० रोशन बाडा,
पु०अ०नि० रोशन कुमार,पु०अ०नि० मो० नौशद, तकनीकी शाखा ।आरक्षी / 341 दिलीप वर्णवाल, तकनीकी शाखा एवं रामगढ़ थाना रिर्जव गार्ड । शामिल थे।