उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे - header image
इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे
रामगढ़।इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा कल देर शाम होटल स्पाइस गार्डन मे फ्रेंडशिप डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मित्रता, आपसी सहयोग, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देना था।इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता का सम्मान किया तथा मित्रता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिससे सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची मित्रता जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। मित्रता हमें एक-दूसरे के प्रति विश्वास, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना सिखाती है।

इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे - image 2


उन्होंने सभी से समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा एक-दूसरे को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएँ देने तथा समाज सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराने के साथ हुआ।इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।मौके पर क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन, रंजू अग्रवाल, अनुराधा श्रॉफ, शर्मिष्ठा दत्ता, रेनू मेवार, जसबिंदर होरा, मधु अग्रवाल, पिंकी बंसल, नीरू साहनी, निधि बुधिया, नवलीत कौर, जसमीत सोनी, नमिता श्रॉफ, नम्रता जैन, गुरबख्श सैनी आदि लोग मौजूद थे।