उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
रामगढ़ जिनालय में मंगल कलश स्थापना आज
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़।शहर के मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य भगवंत 108 वसुनंदी जी के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 पुण्यानंद जी एवं मुनिश्री 108 शुभानंदजी (ससंघ) का मंगल चातुर्मास हेतु भव्य मंगल चातुर्मास कलश स्थापना समारोह आयोजित होगा। उक्त पत्रकारवार्ता की जानकारी जैन समाज के पदाधिकारियों ने एक प्रेस वार्ता में दी। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जैन समाज के सचिव सह पावन वषोयोग महासमिति के संयोजक योगेश सेठी ने बताया कि हमारे रामगढ़ शहर में लगभग दो माह से गुरुसंघ विराजमान है। गुरु संघ के सान्निध्य में पूरे समाज में भक्तिरस की लहर प्रवाहित हो रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि यह हम सबका भाग्योदय है कि हमारे रामगढ़ जिनालय को ऐसे मुनिसंघ का चातुर्मास कराने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। साथ ही श्री सेठी ने बताया कि उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु पंडित संजय शास्त्री टिकमगढ़ वालो को आमंत्रित किया गया है तथा उक्त सभी आयोजन पंडित संजय शास्त्री के सान्निध्य में संपन्न होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज का प्रत्येक सदस्य अपना संपूर्ण योगदान कर रहे हैं। जैन समाज के अध्यक्ष श्री राजेंद्र चूड़ीवाल ने समाज के सभी सदस्यों एवं रामगढ़ के सभी प्रबुद्ध जनों से कल के कार्यक्रम में शामिल होने अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित चूड़ीवाल, संजय सेठी, विकास रपरिया, देवेंद्र गंगवाल, निशा सेठी, कशिश सेठी, आयुषी चूड़ीवाल, प्रीति गंगवाल, पल्लवी अजमेरा, एवं मनीषा पाटनी अपनी सराहनीय योगदान दे रही हैं। उपरोक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी श्रवण जैन ने दी।