उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम - header image
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
रामगढ़।मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजूलिया, रामगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा सोमवार को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अंजनी कुमारी के निर्देशन में हुआ, जिसमें बी.एड. के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास होता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा , रतन शर्मा, डॉ. बिंदु कुमारी, डॉ. अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी,कृष्ण कुमार दांगी, आकाश कुमार चौबे, धर्मेंद्र गुप्ता,रूणा मित्रा,सुगापति मरांडी, नोरिन स्वाति कुजूर, हरिश्चंद्र साहू, स्वाती कुमारी, गुलशन कुमार, प्रियंका अग्रवाल एवं नीतू कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।