दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल

किताब की दुकान में लगी आग, पीड़ित को लाखों का नुकसान

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
किताब की दुकान में लगी आग, पीड़ित को लाखों का नुकसान - header image
किताब की दुकान में लगी आग, पीड़ित को लाखों का नुकसान
गुमला : - गुमला जिला मुख्यालय स्थित पालकोट रोड टेलीफोन एक्सचेंज गुमला के समक्ष स्थित विद्यासागर बुक डिपो किताब दुकान में रविवार प्रातः
लगभग 5:15 बजे की है. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. किताब दुकान होने के कारण और कागजों का भण्डार देखते ही देखते उक्त आग शोले में परिवर्तित हो गया और पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान दुकान के मालिक श्रवण कुमार अपनी पत्नी और दो मासूम छोटे-छोटे बच्चों के साथ अंदर ही फंस गए, उक्त सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए घर से ऊपर ताले में चले गए, क्योंकि घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता दुकान ही था, जो भयंकर आग की चपेट में आ चुका था, अतः दुकान मालिक सपरिवार अपनी छत पर चले गए. यह देख आसपास के लोगों ने अपनी साहस का परिचय दिखाते हुए, उक्त दुकान का शटर तोड़ा और अपने अस्तर से आग बुझाने की कोशिश करने लगे, डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पाया गया, तब तक सभी किताब कॉपी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. इस आगजनी की घटना में पीड़ित को लाखों रुपया का नुकसान हुआ है. वही, घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने अग्निशमक विभाग गुमला की लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुई. उन्होंने बताया की सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा गया l