उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने आवास,पेयजल एवं बिजली आपूर्ति की समस्याओं पर कि चर्चा

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
रामगढ़/बरकाकाना।ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन बरकाकाना शाखा की मासिक बैठक शुक्रवार को यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई । इस बैठक में मुख्य अतिथि ई सीआर के यू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमेटी के सदस्य मो ज़्याउद्दीन तथा जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा उपस्थित हुए । बैठक का संचालन शाखा सचिव महेंद्र प्रसाद महतो ने किया।इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए मो ज़्याउद्दीन ने कहा कि ईसीआर के यू के समक्ष रेल कर्मियों के विभिन्न परिवादों और परेशानियों को समाधान के रूप में पहल करने की बहुत बड़ी चुनौती है । उपस्थित कार्यकर्ताओं को उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र एवं विभाग के विभिन्न मुद्दों का संकलन करें और उसे शाखा के माध्यम से केंद्रीय प्रतिनिधित्व को देने का काम करें । ताकि मंडल स्तर पर या जोन स्तर पर उन मामलों को रखकर समाधान के रास्ते ढूंढे जाएं । यूनियन आज भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी को सक्रियता के साथ निभा रही है ।

उपस्थित रेलकर्मियों ने विभिन्न आवासीय समस्याओं एवं बिजली व पानी आपूर्ति में सुधार करने की बात उठाई। मो ज़्याऊद्दीन ने कहा कि सभी संबंधित मुद्दों पर उचित फोरम पर चर्चा की जाएगी।अपने विचारों को व्यक्त करते हुए ओ पी शर्मा ने कहा कि आठवां पे कमिशन अपने बैठकों का दौर जारी रखे हुए है और इस क्रम में विभिन्न यूनियन एवं अन्य कटेगरिकल संगठनों से उनकी मंतव्य की मांग की गई है । एआईआरएफ ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों सहित संभावित वेतन संरचना पर अपने विचारों को तर्कपूर्ण तरीके से रखने का काम किया है । इसमें पेंशनर्स के भी पेंशन के संशोधन की मांग है । उन्होंने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों एवं दिव्यांग कर्मचारियों को उनकी शारीरिक स्थितियों पर संवेदनापूर्ण विचार करते हुए पेपर पास सुविधा ऑफिस के माध्यम से ही निर्गत किए जाने की परंपरा को चालू रखने का अनुरोध फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड के समक्ष किया है जिसका रेलवे बोर्ड ने आदेश भी जारी कर दिया है ।इस मौके पर शाखा में हुए इस मासिक बैठक में सरजू प्रसाद,कमल किशोर, डी के नायक, अनवर हुसैन, गुलाम रब्बानी,मुकेश लाल, भुवनेश्वर , इकरार अहमद, रोहन गोस्वामी सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे ।