उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

बोंगाबार में सरहुल मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

प्रकृति की पूजा कर शांति और सुख समृद्धि की की गई कामना

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
बोंगाबार में सरहुल मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - header image
बोंगाबार में सरहुल मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
कुजू: सरना समिति बोंगाबार द्वारा कोरियाघाटी जंगल स्थित सरना स्थल पर सरहुल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान गांव के पुजारी बाबूलाल मुंडा एवं विजय मुंडा ने सखुआ वृक्ष के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत फुलखोंशी एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत प्राकृतिक पूजकों द्वारा बोंगाबार पाहन अखरा से सरनार्थी वेशभूषा में गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते सरना स्थल पहुंचने के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में पारंपरिक उत्साह देखने को मिला.
इधर, समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोग कलाकारों के गीतों पर डांड जोड़कर जमकर थिरकते नजर आए. आयोजित यह कार्यक्रम वार्ड पार्षद राजू साव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश मुंडा ने की. मौके पर वार्ड पार्षद राजू साव, वार्ड पार्षद मुंशी मांझी, मिहीरचंद मुंडा, विजय नायक, महेंद्र करमाली, अर्जुन मुंडा, कौशल मुंडा, पप्पू मुंडा, उमेश मुंडा, रंजीत गोप, नागेश्वर मुंडा, प्रकाश कुमार दास, श्रवण करमाली समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.