गोला/मूरी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरलंगा द्वारा सरगडीह गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 68 संभावित मरीजों की जांच

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरलंगा  द्वारा सरगडीह गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन  - header image
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरलंगा द्वारा सरगडीह गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
क्षय रोग उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 68 संभावित मरीजों की जांच

गोला । क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत, जिला क्षय रोग पदाधिकारी के निर्देशानुसार 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरलंगा द्वारा सरगडीह गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व स्वास्थ्य संगठन की परामर्शदाता डॉ. अनुपमा ने की, जबकि मुखिया प्रत्याशी श्रीमती कांति देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर में उच्च जोखिम वाले लोगों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, एचआईवी जांच तथा छाती के एक्स-रे के माध्यम से कुल 68 संभावित क्षय रोग मरीजों की जांच की गई।

इस दौरान उपचाररत एक क्षय रोगी रोहन बनिया को पोषण आहार भी प्रदान किया गया, ताकि उनके स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनुपमा, कांति देवी के साथ-साथ वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, स्वास्थ्य सहयोगी, एक्स-रे तकनीशियन, डाटा प्रविष्टि ऑपरेटर, सहिया एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।