संथाल परगना
बाईक चोरी मामले का नगर थाना पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, तीन चोर हुए गिरफ्तार भेजे गए जेल
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुल के समीप स्थित एक बाईक गैरेज से मोटरसाईकिल चोरी होने के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। जहां इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गैरेज संचालक राहुल कुमार ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गैरेज से एक बाईक की चोरी हो गई है। जहां शिकायत के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 103/2026, दिनांक 8 जून 2026 की धारा 30(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जहां जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उधर गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मखमलपुर दक्षिण निवासी सायमूल हक पिता रमजानी निवासी, शोभनपुर भट्ठा निवासी गुलशन यादव पिता मोहन यादव एवं नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमल टोला निवासी रौनक यादव पिता रामकुमार यादव शामिल हैं। उधर पुलिस के द्वारा कड़ाई से किए गए पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही नगर थाना पुलिस ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वही पुलिस ने आम लोगों से भी अपील किया है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकें।