संथाल परगना
पतना में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की प्रखंड कमेटी गठित, सुभाष टुडू बने अध्यक्ष
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

पतना: पतना प्रखंड के मोदी कोला में मंगलवार को झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक में प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जहां यह चयन प्रदेश महामंत्री राजकुमार यादव की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। उधर बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान व मजदूर हितों पर विस्तृत चर्चा की गई। जहां इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सुभाष टुडू, उपाध्यक्ष अशोक कुमार पंडित, सोना सोनी, संगठन मंत्री सुनील मालतो को बनाया गया।इस अवसर पर फूल कुमारी देवी, मिथुन यादव, अंसार खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मजदूर प्रतिनिधि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष टुडू को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वही मौके पर मौजूद केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मजदूरों, किसानों व शोषित वर्ग को उनके हक अधिकार दिलाना है। आगे उन्होंने कहा कि नई कमिटी प्रखंड के हर पंचायत में जाकर मजदूरों को संगठित करें और मनरेगा, पेंशन, ई-श्रम कार्ड, बीओसीडब्ल्यू निबंधन जैसी योजनाओं का लाभ दिलाए। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष टुडू ने कहा कि पतना प्रखंड में 15 जून से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे।वही प्रखंड कार्यालय में हर सोमवार को मजदूर दरबार लगेगा। वही मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी व अन्य समस्याओं को लेकर जल्द प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वही बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक पंचायत में 11 सदस्यीय इकाई का गठन किया जाएगा एवं महिलाओं युवाओं को संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी।