संथाल परगना
अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस का हुआ आयोजन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

साहिबगंज: पूर्व रेलवे के मालदा रेलमंडल अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन प्रबंधक के द्वारा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस 2026 मनाया गया। जहां इस अवसर साहिबगंज और रेलमंडल के सभी 103 समपार फाटकों पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को रेलवे फाटक पार करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। जहां इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलवे सुरक्षा का संदेश दिया गया। वही अभियान के दौरान लोगों के बीच पंपलेट वितरित कर बंद फाटक पार नहीं करने, बैरियर से छेड़छाड़ नहीं करने तथा रेलवे लाइन पार करते समय मोबाइल और ईयरफोन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। वही
रेल प्रशासन ने नागरिकों से समपार फाटकों पर नियमों का पालन कर सुरक्षित रेल परिचालन में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर आरपीएफ उप निरीक्षक सरोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक गुडडू कुमार साह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर साहिबगंज, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल उमेश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर मालदा तथा अन्य अधिकारी एवं रेलकर्मी मौजूद थे।