संथाल परगना
झामुमो मंडरो प्रखंड कमिटी के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

मंडरो: झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं केंद्रीय समिति सदस्य बबलू मिश्रा के द्वारा मंगलवार को झामुमो मंडरो प्रखंड कमिटी के सभी सदस्यों के साथ अति आवश्यक बैठक की। जहां इस बैठक में आगामी 12 जून को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे के साहिबगंज जिला टाउन हॉल में आगमन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही साथ एसआईआर से संबंधित जानकारी सभी पार्टी पदाधिकारियों को विस्तार से दी गई। इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने प्रखंडों में ज्यादा से ज्यादा मैपिंग प्रतिशत और अनमैपिंग मतदाताओं को मैपिंग करवाने का काम करें। साथ ही साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी व पंचायत कमिटी भी इस कार्य में शामिल रहकर जोरशोर से इसे पूरा करेगी। इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।