संथाल परगना

उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उपायुक्त ने अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उपायुक्त ने अर्पित की श्रद्धांजलि - header image
उलगुलान के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उपायुक्त ने अर्पित की श्रद्धांजलि
साहिबगंज: उलगुलान के महानायक, जल, जंगल व जमीन के अमर प्रहरी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। उधर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्त्ता गौतम कुमार भगत, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद साहिबगंज अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। वही कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा के महान व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए किया गया।