रांची CITY
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: प्रो. चेतन सोलंकी
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

कटक/रांची : ओड़िशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय (एफईटी) द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच जलवायु जागरूकता, सतत जीवनशैली तथा जिम्मेदार ऊर्जा उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “क्लाइमेट सत्याग्रह” विषयक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईआईटी बॉम्बे के पूर्व प्रोफेसर एवं ‘सोलर मैन ऑफ इंडिया’ प्रो. चेतन सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. गोपीनाथ पलई, तथा , अनुसंधान एवं विकास एवं शैक्षणिक कार्य विभाग के संकायाध्यक्षा प्रो. केशरी सिंह उपस्थित थे। अपने संबोधन में प्रो. सोलंकी ने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न होती चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए सतत भविष्य के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अपने ‘एनर्जी स्वराज आंदोलन’ और ‘क्लाइमेट सत्याग्रह’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को सतत जीवनशैली अपनाने तथा ऊर्जा के जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण प्रो. चेतन सिंह सोलंकी को श्री श्री विश्वविद्यालय में ‘ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन’ के मानद प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा रही। यह नियुक्ति सतत विकास एवं जलवायु कार्रवाई के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम के संयोजक थे स्टूडेंट अफेयर्स विभाग के एसोसिएट डीन डॉ. सत्यजीत पटनायक, जबकि स्कूल ऑफ कोर इंजीनियरिंग के अध्यक्ष डॉ. प्रेम पाणिग्रही ने सह-संयोजना कि की। कार्यक्रम का समापन पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं सतत विकास के प्रति नई प्रतिबद्धता के साथ हुआ।