पलामू प्रमंडल
जेएस कॉलेज में सीटों में कमी के खिलाफ छात्र संगठनों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

पलामू। पलामू के मेदिनीनगर स्थित जनता शिवरात्रि (जेएस) महाविद्यालय में नामांकन सीटों में कटौती के खिलाफ और 25 प्रतिशत की वृद्धि को लेकर सोमवार को कई छात्र संगठनों ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर पूर्व निर्धारित नामांकन सीटों में 25 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में अभाविप, एनएसयूआई, आपसू, झामुमो छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
छात्र संगठनों का कहना है कि समाचार पत्रों सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में नामांकन सीटों की संख्या में कमी की गई है, जिससे क्षेत्र के गरीब, ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा से वंचित होने की आशंका बढ़ गई है।
शिक्षा प्रत्येक छात्र का अधिकार है और महाविद्यालय प्रशासन का दायित्व है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर उपलब्ध कराया जाए। छात्रहित को सर्वाेपरि बताते हुए पूर्व निर्धारित सीटों पर 25 प्रतिशत बढ़ोतरी कर मेधा सूची के आधार पर नामांकन सुनिश्चित करने की मांग की है।
छात्र संगठनों ने महाविद्यालय प्रशासन से आवेदन प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर सकारात्मक निर्णय लेते हुए सीट वृद्धि की घोषणा करने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो चरणबद्ध और लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशीष ठाकुर, जेएस कॉलेज अध्यक्ष फैज आलम, महासचिव अली अख्तर, जीएलए कॉलेज अध्यक्ष रिशु राज दुबे और महासचिव मोहित कुमार, झामुमो युवा मोर्चा जिला सचिव कौशल किशोर, झामुमो छात्र मोर्चा पलामू जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, अभाविप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्कर्ष तिवारी, जबकि आपसू से प्रिया प्रजापति, अभय चौरसिया, प्रियांशु दुबे सहित काफी संख्या में छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे।