कोल्हान प्रमंडल

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान - header image
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान
पूर्वी सिंहभूम। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को आयोजित मासिक सम्मान समारोह में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यूनियन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनके योगदान को सराहा गया।

समारोह को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव, सुझाव और विचारों को सम्मान देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यूनियन हमेशा वरिष्ठ और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुझावों को गंभीरता से लेती है तथा उन्हें लागू कराने का प्रयास करती है।

इस दौरान व्हीकल फैक्ट्री, क्यूए, रियल एक्सल, फाउंड्री, इंजन फैक्ट्री, ईआरसी, फ्रंट एक्सल, पेंट फैक्ट्री, ड्राइव हेड और फ्रेम फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी सदस्य और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थेे।