दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
बिरसा कॉलेज में जेएलकेएम छात्र इकाई के गठन की अनुमति देने का आग्रह
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

खूंटी। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) खूंटी की ओर से सोमवार को बिरसा कॉलेज में छात्र संगठन झारखंड क्रांतिकारी छात्र मोर्चा (जेकेसीएम) के गठन की दिशा में पहल करते हुए कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बिरसा कॉलेज के प्राचार्य चन्द्रकिशोर भगत को ज्ञापन देकर कॉलेज परिसर में झारखंड क्रांतिकारी छात्र मोर्चा के गठन की अनुमति देने का आग्रह किया। इस दौरान छात्र हितों, शैक्षणिक समस्याओं और कॉलेज में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से नए छात्र संगठन की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व जेएलकेएम के जिला महासचिव विक्रम महतो ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र एवं संगठन के सदस्य लक्ष्मण कुंडलना, धर्मेन्द्र साहू, अर्पित संगा, संदीप, आयुष कुमार, अमन महतो सहित जेकेसीएम के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थेे।