संथाल परगना
सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब के सैंपल क्लेक्शन सेंटर में तैनात स्वास्थ्य कर्मी पाए गए नदारद, मरीजों को हुई भारी परेशानी
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•


साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल के सेंट्रल लैब के सैंपल कलेक्शन में रविवार की शाम 4:17 बजे लैब टेक्नीशियन व कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी ड्यूटी पर से नदारद पाए गए। जहां सेंट्रल लैब के सैंपल कलेक्शन में ड्यूटी पर तैनात लैब टेक्नीशियन व कंप्यूटर ऑपरेटर की कुर्सी खाली थी और संबंधित स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी से गायब थे जिसके कारण मरीजों ने बताया कि काफी देर से सेंट्रल लैब में लैब टेक्नीशियन व बिलिंग के लिए ऑपरेटर मौजूद नहीं है। उधर सैंपल कलेक्शन केंद्र का दरवाजा बंद कर वहां के स्वास्थ्य कर्मी कही बाहर निकल गए थे। मिली जानकारी के अनुसार तीन बजे के बाद शिफ्ट चेंज होने के बाद लैब टेक्नीशियन व कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं आए थे इस वजह से सैंपल कलेक्शन सेंटर पूरी तरह से खाली रहा जबकि मरीज व उसके परिजन काफी परेशान रहे। इस बीच कई मरीज जांच रिपोर्ट लेने आए लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं रहने के चलते इलाज में देरी हुई है। इधर सेंट्रल लैब के इंचार्ज मजहर आबिद को कॉल किया गया हालांकि उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया जिसके कारण सेंट्रल लैब के सैंपल क्लेक्शन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के नदारद रहने का क्या कारण था यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।