संथाल परगना
होटल में ठहरे युवकों और कर्मचारियों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने नगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के समीप स्थित होटल ड्रीम स्टार में शनिवार की देर रात होटल में ठहरे युवकों और होटल कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जहां इस मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-म दूसरे के खिलाफ नगर थाना में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहां नगर थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार बिहार के पूर्णिया जिले के फुलवरिया निवासी विनोद कुमार चौहान अपने कुछ साथियों के साथ होटल ड्रीम स्टार के कमरा संख्या 201 और 203 में ठहरे हुए थे। जहां शनिवार की मध्यरात्रि किसी बात को लेकर होटल कर्मचारियों और युवकों के बीच कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। उधर इस मारपीट की घटना में विनोद कुमार चौहान को मामूली चोटें आईं। जहां घायल विनोद कुमार चौहान ने नगर थाना में आवेदन देकर होटल कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वही दर्ज प्राथमिकी में गोपाल कुमार, सुसांत कुमार, राजा कुमार सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर होटल प्रबंधन ने भी नगर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए होटल में ठहरे युवकों पर शराब पीकर हंगामा करने, कर्मचारियों के साथ मारपीट करने तथा जातिसूचक गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। जहां होटल प्रबंधन की ओर से दर्ज शिकायत में कुंदन यादव, रूपेश कुमार मंडल, राजू कुमार चौहान, विनोद कुमार चौहान, चंदन चौहान एवं अशोक मंडल को नामजद किया गया है। उधर होटल के मैनेजर गोपाल कुमार ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक होटल में कमरा बुक कराने के बाद बड़ी मात्रा में शराब लेकर आए थे। जहां शराब सेवन के बाद उन्होंने होटल परिसर में हंगामा किया, जिससे अन्य कमरों में ठहरे लोगों को परेशानी हुई। वही विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आगे उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि होटल के एक दलित कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। वही सूत्रों के अनुसार, इस घटना को बिहार में लागू शराबबंदी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वही बताया कि होटल में ठहरे लोगों की ओर से की गई मारपीट का वीडियो रिकोडिंग तो सीसीटीवी कैमरे में कैद है पर होटल कर्मियों की ओर से की गई मारपीट का कोई वीडियो फुटेज नहीं है और न ही सीसीटीवी के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है।बताया जाता है कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से प्रतिदिन कई लोग शराब सेवन के लिए साहिबगंज पहुंचते हैं जहां वे होटल या लॉज में कमरा लेकर शराब पीते हैं और अगले दिन वापस लौट जाते हैं। उधर घटना के बाद संबंधित कमरों की जांच में बड़ी संख्या में बीयर के खाली कैन भी बरामद किए जाने की चर्चा है। वही होटल मैनेजर गोपाल कुमार ने बताया कि संबंधित युवक संभवतः शराब अपने लगेज में छिपाकर होटल में लेकर आए थे। जहां उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन को इसकी पूर्व जानकारी नहीं थी। उधर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। जहां पुलिस सभी आरोपों और तथ्यों की जांच कर रही है। वही जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।