संथाल परगना
पत्रकार हितों की सुरक्षा को लेकर जेजेए तालझारी प्रखंड कमिटी ने की बैठक
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

तालझारी: प्रखंड क्षेत्र के तालझारी मिशन मैदान में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जहां इस बैठक की अध्यक्षता अमित चौधरी ने की। वही बैठक में साहिबगंज जिला से आए जेजेए के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव अरविंद ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उधर बैठक में निम्नबिंदुओं पर प्रस्ताव लिया गया। साथ ही साथ उपस्थित पत्रकारों के सर्व सहमति से तालझारी प्रखंड कमिटी ने जेजेए के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अमित चौधरी को मनोनीत किया। वही बैठक में मुख्य रूप से पत्रकार हितों के मुद्दे पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार बीमा आदि मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर अभिलेख मरांडी, गुड्डू, कालीचरण मंडल, सूरज शेखर, संजय सिंह, फतेह आलम, गोविंद ठाकुर, रतन कुमार, रूपेश मंडल सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।