धनबाद

स्वामी विवेकानंद स्कूल में वॉलीबॉल प्रतिभा पहचान शिविर का समापन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
स्वामी विवेकानंद स्कूल में वॉलीबॉल प्रतिभा पहचान शिविर का समापन - header image
स्वामी विवेकानंद स्कूल में वॉलीबॉल प्रतिभा पहचान शिविर का समापन
एग्यारकुंड । स्वामी विवेकानंद स्कूल, चिरकुंडा में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतिभा पहचान प्रशिक्षण शिविर-2026 का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था।शिविर में एनआईएस प्रशिक्षक सौरभ पॉल एवं हजरा पॉल ने प्रतिभागियों को वॉलीबॉल की तकनीक, नियम, फिटनेस एवं टीम भावना का प्रशिक्षण दिया तथा उनकी प्रतिभा का मूल्यांकन किया।समापन समारोह में प्रधानाचार्य संजीव कुमार साव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वहीं उपप्रधानाचार्या स्वागता बनर्जी ने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।अंत में विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों,प्रशिक्षकों तथा खेल शिक्षकों गणेश कुमार यादव, जयश्री गोराई सहित आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक साबित हुआ।