धनबाद
रांची में धनबाद डायमंड्स का भव्य अनावरण, जर्सी लॉन्च के साथ खिलाड़ियों से रूबरू हुए क्रिकेट प्रेमी
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रांची : झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग की फ्रेंचाइजी धनबाद डायमंड्स के आधिकारिक अनावरण के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजधानी रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल रांची में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीम के आधिकारिक लॉन्च समारोह, नई जर्सी के अनावरण तथा खिलाड़ियों से परिचय सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें खेल प्रेमियों, आमंत्रित अतिथियों, प्रायोजकों और क्रिकेट जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान धनबाद डायमंड्स की टीम प्रबंधन ने आगामी झारखंड टी-20 लीग में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प दोहराते हुए टीम की रणनीति और विजन को साझा किया। इस अवसर पर टीम की आधिकारिक जर्सी का लॉन्च किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। जर्सी लॉन्च के बाद खिलाड़ियों का परिचय कराया गया और क्रिकेट प्रेमियों को खिलाड़ियों से मिलने तथा उनके साथ संवाद करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में टीम अधिकारियों ने कहा कि धनबाद डायमंड्स केवल एक क्रिकेट टीम नहीं बल्कि झारखंड की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक मंच है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ राज्य के उभरते क्रिकेटरों को भी अवसर दिया गया है, जिससे झारखंड क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी। झारखंड टी-20 लीग में धनबाद डायमंड्स छह प्रमुख फ्रेंचाइजियों में शामिल है। आयोजकों ने विश्वास जताया कि टीम अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ राज्य में क्रिकेट संस्कृति को और मजबूत करेगी। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों और अतिथियों के साथ सामूहिक फोटो सेशन तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।इस मौक़े पर टीम के मालिक आयुष गुप्ता, आदर्श गुप्ता और अपूर्वा गुप्ता, टीम के मेंटर एस एस राव, टीम हेड कोच राहुल शुक्ला समेत टीम के सभी खिलाडी और मैनेजमेंट के लोग मौजूद थे.