हजारीबाग
अन्नदा काॅलेज में प्रख्यात कथाकार प्रेम चंद की जयंती मनाई गई
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता •

हजारीबाग। दिनांक 31.7.2026 को सुबह आठ बजे से अन्नदा कॉलेज हजारीबाग में हिंदी विभाग एवं लिटरेरी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की कक्ष संख्या 40 में हिंदी के प्रख्यात कथाकार प्रेमचंद की जयंती मनाई गई जिसमें विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने की।कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्र-छात्राओं ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला । हिंदी विभाग की शिक्षिका डॉ . रत्ना चटर्जी,बंगला विभाग के श्री उपेन करमाली ने भी अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए । इनके बाद इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. बंशीधर प्र. रुखैयार ने प्रेमचंद के कथा साहित्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए।अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्र-छात्राओं को प्रेमचंद के साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी एवं उनके सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। लिटरेरी सोसायटी की ओर से वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.शक्तिधरनाथ पाठक ने प्राचार्य एवं अन्य अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया और इसी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा मंच संचालक डॉ. ठाकुर प्रसाद द्वारा की गई।