गोला/मूरी

रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन की वार्षिक बैठक संपन्न

वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की समीक्षा एवं आगामी सत्र की कार्ययोजना पर चर्चा

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन की वार्षिक बैठक संपन्न - header image
रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन की वार्षिक बैठक संपन्न
रामगढ़। रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन की वार्षिक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

बैठक की अध्यक्षता संस्था के निदेशक डॉ. आशीष कुमार ने की। उन्होंने संस्था द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन ने सदस्यता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह, साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरण तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी सेवाएं पहुंचाई हैं।

बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए संगठन की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, महिला सशक्तिकरण, युवा कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा सहायता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, करियर मार्गदर्शन, स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. संजय कुमार, नागेन्द्र कुमार महतो, राकेश कुमार, विश्वजीत कुमार, नागेन्द्र कुमार, उदित कुशवाहा, अनिल कुमार, कुन्ती कुमारी, रिया कुमारी, पुष्पा कुमारी, रवीता कुमारी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में निदेशक डॉ. आशीष कुमार ने सभी सदस्यों के सहयोग एवं योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आगामी सत्र में और अधिक सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।