गोला/मूरी
डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन
‘साइबर सिक्योरिटी’ विषय पर संचालित कक्षाओं का सफल समापन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रामगढ़। रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन (Roshan Pathway to Dignity Foundation) की ओर से डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुकरीगढ़ा,लारी, रामगढ़ में आयोजित वैल्यू एडेड कोर्स के अन्तर्गत “साइबर सिक्योरिटी” विषय पर संचालित कक्षाओं के सफल समापन पर महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आज प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय एवं IQAC कोऑर्डिनेटर, श्री बाबूचंद प्रसाद एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन की ओर से डायरेक्टर, डॉ. आशीष कुमार,श्री राकेश कुमार तथा श्री अनिल कुमार ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान सत्र B.Ed. 2024-26 के सभी प्रशिक्षुओं को "साइबर सिक्योरिटी" ऐड-ऑन कोर्स का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल जागरूकता एवं तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ना एवं उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।