संथाल परगना

लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने एटीएम, यूपीआई और चेक क्लीयरेंस की व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका  चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने एटीएम, यूपीआई और चेक क्लीयरेंस की व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की - header image
लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने एटीएम, यूपीआई और चेक क्लीयरेंस की व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की

साहिबगंज: आगामी 28 से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिनों तक बैंकों के बंद रहने को लेकर व्यापारिक संगठनों ने चिंता जताई है। जहां ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था व्यापार और अर्थव्यवस्था के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ऐसे में लगातार तीन दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने से व्यापारिक लेनदेन और नकदी के प्रवाह पर असर पड़ने की संभावना है।
वही राजेश अग्रवाल ने कहा कि साहिबगंज जैसे व्यापारिक जिले में पत्थर उद्योग, कृषि मंडी और खुदरा व्यापार से जुड़े कारोबार में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में वित्तीय लेनदेन होता है। जहां बैंक बंद रहने की स्थिति में ट्रक भाड़ा भुगतान, मजदूरों की दिहाड़ी, माल की खरीद-बिक्री तथा विभिन्न सरकारी भुगतान जैसे कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि बैंकिंग लेनदेन में रुकावट का प्रभाव केवल स्थानीय व्यापार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे अन्य जिलों और राज्यों के बीच होने वाले भुगतान और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो सकती हैं। वही विशेष रूप से छोटे और मझले व्यापारियों को भुगतान संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जहां चैंबर अध्यक्ष ने केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक प्रबंधन से मांग किया कि बैंक बंदी के दौरान आम लोगों और व्यापारियों को आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वही उन्होंने प्रमुख रूप से एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध रखने, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाओं को सुचारू बनाए रखने तथा चेक क्लीयरेंस के लंबित मामलों का अगले कार्यदिवस पर प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने की मांग की।
आगे उन्होंने जिले के सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम नागरिकों से अपील किया कि लगातार बैंक बंद रहने की अवधि को देखते हुए अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य समय रहते पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकें।