संथाल परगना

राजमहल थाना कांड के अभियुक्त अमीर शेख के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
राजमहल थाना कांड के अभियुक्त अमीर शेख के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार - header image
राजमहल थाना कांड के अभियुक्त अमीर शेख के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार


राजमहल: राजमहल थाना क्षेत्र की पुलिस ने न्यायालय से जारी आदेश के आलोक में थाना कांड संख्या 120/21, दिनांक 25 मई 2021 के अभियुक्त अमीर शेख के विरुद्ध इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। जहां पुलिस के अनुसार, उक्त मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दर्ज है। आगे राजमहल पुलिस ने बताया कि मामले के अभियुक्त अमीर शेख, पिता हाकिम शेख, निवासी खरदिघी, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज के विरुद्ध माननीय न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया था। जहां न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजमहल थाना पुलिस की टीम अभियुक्त के आवास पर पहुंची और विधिवत इश्तेहार चिपकाया। उधर पुलिस के द्वारा सार्वजनिक रूप से दिखाई देने वाले स्थान पर भी इश्तेहार लगाया गया। इस दौरान ढोल नगाड़े के माध्यम से लोगों को न्यायालय के आदेश एवं कार्रवाई की जानकारी दी गई। वही पुलिस के मुताबिक, न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जहां पुलिस ने अभियुक्त से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों से आवश्यक सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील भी की है।