संथाल परगना

यादव महासभा के संरक्षक विजय घोष का साहिबगंज में स्वागत, सामाजिक एकजुटता और युवाओं की भागीदारी पर जोर

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
यादव महासभा के संरक्षक विजय घोष का साहिबगंज में स्वागत, सामाजिक एकजुटता और युवाओं की भागीदारी पर जोर - header image
यादव महासभा के संरक्षक विजय घोष का साहिबगंज में स्वागत, सामाजिक एकजुटता और युवाओं की भागीदारी पर जोर


साहिबगंज: झारखंड प्रदेश यादव महासभा के संरक्षक विजय घोष के साहिबगंज आगमन पर जिला यादव महासभा की ओर से अयोध्या धाम में भव्य स्वागत किया गया। जहां इस मौके पर जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विजय घोष को पगड़ी पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान महासभा के संगठनात्मक विस्तार, समाज में एकजुटता बढ़ाने, सामाजिक जागरूकता तथा युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। वही जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि विजय घोष के साहिबगंज आगमन से समाज के लोगों में उत्साह का संचार हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि यादव महासभा समाज को संगठित करने के साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, संरक्षक विजय घोष ने स्वागत के लिए जिला अध्यक्ष समेत महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया। जहां उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी एकता और संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। वही युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ते हुए समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया। आगे उन्होंने समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। जहां कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर भरत यादव, सुरेंद्र यादव, राज नारायण यादव, जितेंद्र यादव, रामप्रसाद यादव, कृष्णा शर्मा, रामजी यादव, दुर्गा यादव सहित महासभा के अन्य सदस्य मौजूद थे।