संथाल परगना

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया वेस्ट टू वंडर पार्क का शैक्षणिक भ्रमण

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया वेस्ट टू वंडर पार्क का शैक्षणिक भ्रमण - header image
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया वेस्ट टू वंडर पार्क का शैक्षणिक भ्रमण

साहिबगंज: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन साहिबगंज के नेतृत्व में नमामि गंगे, नगर परिषद साहिबगंज एवं पर्यटन विभाग के समन्वय से विद्यार्थियों के लिए वेस्ट टू वंडर पार्क का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा था। उधर भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, कचरे के पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वही वेस्ट टू वंडर पार्क में अनुपयोगी एवं त्यागी गई सामग्रियों से तैयार विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि सही तरीके से कचरे का प्रबंधन कर उसे उपयोगी और आकर्षक रूप दिया जा सकता है। जहां विद्यार्थियों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में कचरे को अलग अलग रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान महिला स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य, विशेष रूप से मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर भी जागरूकता दी गई। जहां विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
उधर कार्यक्रम में गंगा नदी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बीच संबंध पर भी चर्चा की गई। जहां विद्यार्थियों को बताया गया कि शहर में उत्पन्न कचरे का उचित निस्तारण नहीं होने पर इसका असर नालों और जलस्रोतों के माध्यम से गंगा नदी तक पहुंच सकता है, जिससे नदी के जल और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
वही अधिकारियों एवं कर्मियों ने विद्यार्थियों से अपील किया कि वे स्वयं स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी कचरा पृथक्करण, उचित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करें। उधर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेशवाहक बनाते हुए परिवार एवं समुदाय में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।