रांची CITY

एन एस एस दिवस पर वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची की एनएसएस इकाई द्वारा ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत लाली गांव में जागरूकता रैली

झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
एन एस एस दिवस पर वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची की एनएसएस इकाई द्वारा  ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत लाली गांव में जागरूकता रैली - header image

रांची। एन एस एस दिवस के अवसर पर वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची की एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिए गए गांव लाली, नामकुम में ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य ग्रामीणों एवं आमजन को वर्षा जल संरक्षण, जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

एन एस एस स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से “वर्षा जल बचाएं, जल संकट दूर भगाएं” तथा जल संरक्षण से संबंधित संदेशों को ग्रामीणों तक पहुंचाया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को वर्षा जल के संरक्षण एवं भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वाईबीएन विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर एवं श्री संतोष कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रामीणों के बीच जल संरक्षण के महत्व का संदेश पहुंचाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में जल के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना को मजबूत करना रहा।