धर्म अध्यात्म
आज का राशिफल
14 अप्रैल, 2026
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

राशिफल : 14 अप्रैल, 2026
मेष-नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी।
वृष- आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। मांगलिक कार्योंक्रमों का आयोजन होगा। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। यात्रा शुभ रहेगी। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी।
मिथुन- परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा।
कर्क- आलस्य का त्याग करें। पर-प्रपंच में ना पड़कर अपनेे काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। कारोबारी काम में नवीन तालमेल बन जाएगा।
सिंह- अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी।
कन्या- पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। निष्ठा से किया गया कार्य पराक्रम व आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला- शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी।
वृश्चिक-आलस्य का त्याग करें। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। पुरुषार्थ का सहारा लें। कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु- ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी।धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा।। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे।
मकर - कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है।
कुम्भ- पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। । दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा।धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग।
मीन- व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभकार्यों में अड़चनें और परिवार के बुुजुर्ग-जनों से मतभेद रहेगा। कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी।