रामगढ़

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में कार्यक्रम आयोजित

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ  टीचर्स ट्रेनिंग में कार्यक्रम आयोजित - header image
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में कार्यक्रम आयोजित
रामगढ़। मैक्स इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, बिजूलिया में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.एड. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच‌ का संचालन जीनत परवीन एवं नाजिया फरहीन ने सफलतापूर्वक किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं,भाषा,कला एवं सामाजिक योगदान के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आनंद किशोर ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की सांस्कृतिक विविधता का अभिन्न एवं महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी पारंपरिक जीवनशैली, प्रकृति के प्रति सम्मान तथा लोककला और पारंपरिक ज्ञान की समृद्ध परंपराएं समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा पारंपरिक गीत एवं संगीत के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की विविधता और समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक समानता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।विद्यार्थियों को आदिवासी समुदायों की परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने तथा समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा, प्राचार्य डॉ. आनंद किशोर, रतन शर्मा, डॉ. बिंदु कुमारी, डॉ. अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी, कृष्ण कुमार दांगी, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, रूणा मित्रा, नोरीन स्वाति कुजूर, सुगापति मरांडी, हरिश्चंद्र साहू, गुलशन कुमार, स्वाती कुमारी, प्रियंका अग्रवाल, नीतू कुमारी एवं जितेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।