गोला/मूरी
बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में मेहंदी और राष्ट्रीय ध्वज बनाने की प्रतियोगिता आयोजित
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
सिल्ली:-बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में शनिवार के दिन विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेहंदी और राष्ट्रीय ध्वज बनाने की प्रतियोगिता कक्षा नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों के बीच आयोजित किया गया।इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी डिजाइनों को उकेरा गया साथ ही विद्यार्थियों ने राष्ट्र भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज को आकर्षक ढंग से बनाया जो काफी सराहनीय रहा। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर देशभक्ति का भावना पैदा करना साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान जगाना है।इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के बीच आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करती है।वहीं विद्यालय के प्राचार्य वी सुधीर राव ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को उनके उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।इस कार्यक्रम का आयोजन में नकुल बड़ाईक,लंकेश्वर महादेव,जितेंद्र,गोविंन्दर,प्रिया दुबे,अंजलि साहू,वर्षा कुमारी, स्मिता कुमारी,प्रतिमा,सुषमा सिंह,बीणापानी महतो इत्यादि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।