रांची CITY

आदित्यपुर लघु औद्योगिक क्षेत्र, जमशेदपुर में मेगा एमएसएमई क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
आदित्यपुर लघु औद्योगिक क्षेत्र, जमशेदपुर में मेगा एमएसएमई क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन  - header image
आदित्यपुर लघु औद्योगिक क्षेत्र, जमशेदपुर में मेगा एमएसएमई क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन
रांची। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा एशिया भवन, आदित्यपुर लघु औद्योगिक क्षेत्र, जमशेदपुर में मेगा एमएसएमई क्रेडिट कैंप का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रमुख श्री आर. सी. गोयल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री इंदर अग्रवाल, अध्यक्ष (ASIA - आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) एवं श्री संतोष सिंह, उपाध्यक्ष (आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) ने सभा को संबोधित किया।

यह क्रेडिट कैंप वर्तमान एमएसएमई ग्राहकों और भावी उद्यमियों दोनों के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ। उपस्थित लोगों को बैंक की विविध एमएसएमई ऋण योजनाओं और अनुकूल वित्तीय समाधानों के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी गई। व्यापारिक विकास को गति देने के लिए पात्र आवेदकों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

कुल 112 करोड़ रुपये की ऋण स्वीकृति ग्राहकों के बीच वितरित की गई। इस अवसर पर एक विस्तृत पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी, विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक तथा ऋण स्वीकृति एवं विपणन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।