गोला/मूरी

मुरी पुलिस ने केबुल चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
मुरी पुलिस ने केबुल चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल - header image
मुरी पुलिस ने केबुल चोरी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मुरी/सिल्ली:-मुरी ओ पी पुलिस ने इंडस टावर का पावर केबल चोरी के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई की रात्रि में जामटोला स्थित टावर से अज्ञात अपराधियों द्वारा केबल चोरी किया गया था जिसकी शिकायत इंडस टावर में कार्यरत टेक्नीशियन के द्वारा लिखित शिकायत मुरी ओपी को दी गई थी।मुरी पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली मनीष चंद्रलाल के नेतृत्व में टीम गठित कर चोरी हुए स्थान पर जाकर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया एवं साक्ष्य के विश्लेषण तथा तकनीकी शाखा के द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर एवं अन्य सहयोग के आधार पर कांड में शामिल लोगों के विरुद्ध छापामारी कर विशाल चटर्जी (23),पिता मलय चटर्जी, अंकित कुमार (23),पिता जयंत प्रसाद गुप्ता,अभय कुमार पाल (35),पिता मुन्नीलाल,आदित्या साहू (19) पिता स्वर्गीय मन्टु,सभी बोकारो जिला निवासी को चोरी किए गए सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया साथ ही इस घटना के उपयोग में लाए गए एक काले रंग का पल्सर मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच09बीएन/2652 को बरामद करते हुए जप्त किया गया।ज्ञात हो कि विशाल चटर्जी के खिलाफ पूर्व में हरला थाना में भी कई कांड दर्ज हैं।इधर थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने कहा कि नेटवर्क कंपनियों के लिए टावर की सुरक्षा सर्वोपरि है एवं गिरोह का भंडाफोड़ होने से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली मनीष चंद्रलाल,मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान,सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार,अवर निरीक्षक मणिभूषण पासवान,रामदेव कुमार यादव,दिवाकर कुमार सहायक अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार सिंह,तकनीकी शाखा के बलेंद्र कुमार सिंह,हवलदार अजीत प्रसाद,गिरजानंद चौधरी,आरक्षी सुरेंद्र कुमार वर्मा,उपेंद्र सिंह मुंडा,विकास कुमार,मुकेश रजवाड़ समेत अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।